Breaking News

सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ मंगलौर व खानपुर विधानसभा में सफलता पूर्वक हुआ संपन्न

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार / सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज मंगलौर व खानपुर विधानसभा में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जिसमें मंगलौर में 250 से अधिक और खानपुर विधानसभा में 300 से अधिक ग्रामीण अंचल के युवा बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से जिस प्रकार खेल के क्षेत्र में भारत के युवा दुनिया में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं मोदी जी की प्रेरणा से ही देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन किए जा रहे है हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के प्रयास से संसदीय क्षेत्र हरिद्वार में भी सभी विधानसभा स्तर पर प्रतियोगताएं आयोजित की जा रही है सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने सभी प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी युवा पीढ़ी हमारे पारम्परिक खेल खो खो कबड्डी पिट्ठू जैसे परंपरागत खेलों से जुड़कर स्वस्थ रहे वयस्नों से दूर रह कर देश का गौरव बढ़ाए सांसद खेल महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे ये खिलाड़ी एक दिन देश का खेल के क्षेत्र में भारत का नाम रोशन करेंगे इस विचार के साथ सासंद खेल महोत्सव का आयोजन पूरी लोकसभा क्षेत्र में किया जा रहा है

खानपुर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सह संयोजक रवि राणा जी पूर्व राज्यमंत्री विमल कुमार जी नवनीत परमार भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर खेलो का शुभारंभ किया मंगलौर में डॉ मधु सिंह जिला अध्यक्ष

श्री श्याम वीर सैनी दायित्व धारी श्री अजीत सिंह दायित्व धारी श्री प्रवीण संधू जिला संयोजक खेल महोत्सव एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे इस अवसर पर प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफकेट देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया ये युवा आने वाले समय में प्रदेश और देश का नाम रोशन करे ऐसी शुभकामनाएं दी

Check Also

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून / राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *