Breaking News

जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक सीडीओ श्री ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में हुई आयोजित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार /।जिला गंगा संरक्षण समिति, की बैठक मुख्य विकास अधिकारी श्री ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी। इस अवसर पर डीएफओ हरिद्वार भी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निगम एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में गंगा में नालियों को गंदा पानी एवं कूड़ा कचरा न जाये इसके लिए उन्होंने साफ-सफाई का बेहतर ध्यान रखने के निर्देश दिये गये। तथा इसके उचित प्रबन्धन हेतु लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये गये। यदि किसी व्यक्ति द्वारा नदी में कूड़ा कचरा फैका जाता है तो उसके विरूद्व नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जिन घाटों पर अतिक्रमण किया गया है उन क्षेत्रों से अतिक्रमण तत्काल हटाना सुनिश्चिित करें। उन्होंने सिंचाई विभाग उत्तरप्रदेश को भी निर्देश दिये गये है जो भी परियोजा एवं क्षेत्र उनके अधीन है उनके लिए किये जाने वाले कार्याे के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि उन क्षेत्रों का मरम्मत एवं सौंदर्यकरण कार्य कराया जा सकें।

उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिये है कि हरिद्वार में संचालित एसटीपी पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के पासवर्ड समिति के सदस्यों को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा भी अपने सुक्षाव रखे गये।

बैठक में उप वन संरक्षक स्वप्निल अनिरूद्व, एसडीओ उत्तरप्रदेश कैनाल भारत भूषण उपनगर आयुक्त नगर निगम दीपक गोस्वामी।परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य।जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत। समिति के सदस्य रामेश्वर  हिमांशु सरीन एवं सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *