Breaking News

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग किया माँ गंगा में दुग्धाभिषेक, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी के जन्मदिन पर की दीर्घायु की कामना

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग किया मिष्ठान वितरण व माँ गंगा में दुग्धाभिषेक, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी के जन्मदिन पर की दीर्घायु की कामना

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जे.पी. नड्डा जी के जन्मदिन के अवसर पर आज ऋषिकेश विधानसभा के हरीपुर कला क्षेत्र के गीता कुटीर घाट में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मिष्ठान वितरण किया तथा माँ गंगा में दुग्धाभिषेक कर नड्डा जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उनके सफल नेतृत्व की निरंतरता हेतु प्रार्थना की।

इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि “नड्डा जी का मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में संगठन ने निरंतर सेवा, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।” उन्होंने माँ गंगा से प्रार्थना करते हुए कहा कि नड्डा जी सदैव स्वस्थ रहें और राष्ट्र तथा संगठन की सेवा करने की निरंतर शक्ति प्राप्त करें।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा मनोज ज़ख्मोला , गीता कुटीर आश्रम प्रबंधक शिवदास दुबे , मधुर शर्मा उप प्रधान मनोज शर्मा राजेश लखेड़ा विशांत गुप्ता अमृतपाल सिसोदिया विनोद भट्ट विशाल भट्ट ओमप्रकाश भट्ट रेनू शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *