भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न हो जाते हैं संकट मोचन श्री बजरंगबली हनुमान थानापति *महंत महाकाल गिरी महाराज
www.shrimannews.in
April 12, 2025
कमल अग्रवाल/ ठाकुर मनोजानंद
हरिद्वार 12 अप्रैल 20 25 बिरला घाट स्थित कष्ट निवारण हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
इस अवसर पर बोलते हुए जूना अखाड़े के महामंत्री श्री कमलपुरी जी महाराज ने कहा भगवान वीर बजरंगबली हनुमान भक्तों की एक पुकार पर उनके संकट हरने दौड़े चले आते हैं भगवान वीर बजरंगबली की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती जो उन्हें सच्चे मन से पुकारता है उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करते हैं
इस अवसर पर बोलते हुए थानापति महंत महाकाल गिरी महाराज ने कहा भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही संकट मोचन कृपा निधान वीर बजरंगबली हनुमान प्रसन्न हो जाते हैं जो सच्चे मन से वीर बजरंगबली की आराधना करेगा वह कलयुग के प्रभाव से बचा रहेगा इस अवसर पर एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया