Breaking News

हनुमान जी की आराधना, संकट और पीड़ा से मुक्ति का साधन : डॉ संतोषानंद देव 

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद )महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि हनुमान की आराधना संकट-कष्ट और पीड़ा से मुक्ति का साधन है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन पवन पुत्र हनुमान की विधिवत पूजा करने से साधकों को रोग, दोष, भय के साथ-साथ हर तरह के संकट से निजात मिल जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हनुमान जी को मारुति, केसरी नंदन, पवनसुत, पवन कुमार, महावीर, मरुत् सुता, अंजनी सुत, संकट मोचन, आंजनेय, रुद्र आदि नामों से भी जाना जाता है।

बताते चलें कि चैत्र पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर, सिंहद्वार में श्री अवधूत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज के सानिध्य में भक्तों ने हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

संकटमोचन हनुमान का दर्शन करने के लिए भक्तों ने लंबी कतार में खड़े होकर पूजा की। वहीं मंदिर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। वहीं पहली बार जन्मोत्सव कार्यक्रम में कलशयात्रा को शामिल किया गया।

कलशयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल माताएं एवं बहनों के साथ हनुमान की पालकी एवं संतान आकर्षण का केंद्र रहे। सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए संकल्प संस्था परमो धर्म ट्रस्ट एवं जीवनरक्षक ब्लड बैंक की ओर निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।‌ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य जांच कराने के साथ रक्तदान किया।‌

सांयकाल मेंठ सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। श्री अवधूत मंडल आश्रम में संत महंत एवं भक्तजनों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर

ज्वालापुर विधायक ई रवि बहादुर,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, प्रेस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष अमित शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी विभाष मिश्रा , अनिल भास्कर, हिमांशु बहुगुणा,पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पाण्डेय, महासचिव बीएन राय सीएमओ डॉ आरके सिंह, सीएमएस, मेला हास्पिटल डॉ राजेश गुप्ता, सीएमएस महिला हास्पिटल डॉ यशपाल तोमर,डॉ मनीष दत्त, धर्मेंद्र साह, भाजपा उपाध्यक्ष विकास तिवारी सुधा राठौड़, संगीता बंसल ऊषा देवी, ज्योति, पूजा, अक्षिता, संतोष झा, राजेश सिंह, विकास राजपूत, अवधेश झा, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन मौजूद रहे।

Check Also

नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देशन में चला महा सफाई अभियान, आईटीसी सुनहरा कल संस्था के स्वयंसेवकों एवं नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत धर्मनगरी हरिद्वार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *