Breaking News

मनुष्य की अज्ञानता उसकी सबसे बड़ी दुश्मन होती है संत कबीर वाणी से अज्ञानता दूर होती है * महंत ज्ञानानंद महाराज

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार 12 अप्रैल 2025( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) भूपतवाला स्थित श्री राम निकेतन आश्रम में एक विशाल संत समागम आयोजित किया गया तथा आचार्य कबीर दास जी की पवित्र वाणी की कथा के समापन के अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए महंत ज्ञानानंद महाराज ने कहा संतो के दर्शन बड़े ही भाग्य से मिलते हैं और संतों की वाणी बड़े ही सौभाग्य का विषय जिसके मन में संतों की वाणी उतर जाती है उसके जीवन में विनम्रता धारण हो जाती है मनुष्य की अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होती है और कबीर दास जी की वाणी मनुष्य के मन में बसी अज्ञानता को दूर कर उसमें ज्ञान का उदय करती है

इस अवसर पर स्वामी वासुदेव महाराज स्वामी प्रकाशानंद महाराज स्वामी शोध प्रकाश ब्रह्मचारी स्वामी विक्रम दास महाराज साध्वी तृप्ता महाराज स्वामी रामानंद शास्त्री महाराज बालक दास महंत श्याम प्रकाश महाराज महंत विनोद महाराज महंत शुभम गिरी महाराज सहित अनेको संत महापुरुष उपस्थित थे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *