Breaking News

गुरु देव का मार्गदर्शन भक्तों के लिये पुनीत फलदायी होता है बोले क्षेत्र के युवा कर्मठ नेता: अनिरुद्ध भाटी

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार ( ठाकुर मनोजानंद) कनखल स्थित ललिताम्बा देवी ट्रस्ट श्री मानव कल्याण आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव प्रातः स्मरणीय सन्यासिनी ललिताम्बा माता जी की 29वीं पावन पुण्यतिथि संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

इस अवसर पर बोलते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पंचायती श्री महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा गुरु मनुष्य के सच्चे पथ दर्शन होते हैं गुरु का मार्गदर्शन मनुष्य के भाग्य का उदय कर देता है गुरु से बड़ा और सच्चा हितैषी हमारा कोई और हो ही नहीं सकता ऐसे ही पतित पावन सानिध्य थे

परम वंदनीय सन्यासिनी माता ललिताम्बा जी महाराज इस अवसर पर बोलते हैं पंचायती श्री जूना अखाड़े की पूर्व सचिव श्री महंत देवानन्द सरस्वती महाराज ने कहा गुरु का ज्ञान सूर्य के सामान दिव्य तथा प्रकाशमान होता है जिस प्रकार सूर्य संपूर्ण सृष्टि को अंधकार से मुक्ति दिलाते हुए प्रकाश प्रदान करते हैं इसी प्रकार गुरु भी किसी बिना भेदभाव के सभी भक्तों को उनके कल्याण हेतु भक्ति के साथ-साथ ज्ञान प्रदान करते है

इस अवसर पर बोलते हुए क्षेत्र के कर्मठ नेता भाई अनिरुद्ध भाटी ने कहा गुरुदेव का मार्गदर्शन भक्तों के लिये पुनीत फलदायी होता है सतगुरु देव इस पृथ्वी लोक पर हमारे सच्चे मार्गदर्शक होते हैं एक सच्चा संत एक सच्चा साधक भक्तों को सही दिशा प्रदान करते हुए उनके जीवन को कल्याण की और ले जाते है जिस स्थान पर संतों के चरण कमल पड़ जाये वह स्थान खुद ही तीर्थ बन जाता है और गुरुजनों संत महापुरुषों के पावन वचन हमारे मानव जीवन को सार्थकता प्रदान करते हैं ऐसे सभी संत महापुरुष सत्गुरुओं के चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम जो अपने पावन चरण कमल इस पावन धर्म भूमि पर लाये हम सब भक्तों का जीवन धन्य हो गया

Check Also

जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय जनता, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश, श्यामपुर : ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत खदरी ग्राम सभा में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *