09 कुंतल पनीर थाना कनखल हरिद्वार से ASI श्री नन्द किशोर पासवान द्वारा सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार को दूरभाष पर पनीर के सप्लाई / वितरण वाहनों को थाना कनखल में किया जब्त
www.shrimannews.in
December 11, 2025
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
जनपद हरिद्वार / आज दिनांक-11.12.2015 को प्रातः 05.00 बजे थाना कनखल हरिद्वार से ASI श्री नन्द किशोर पासवान द्वारा सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार को दूरभाष पर पनीर के सप्लाई / वितरण वाहनों को थाना कनखल में जब्त कर, पनीर की जाँच हेतु महिमामंद जोशी सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी हरिद्वार को सूचित किया गया। सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार द्वारा उक्त पनीर की जाँच, हेतु नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार के खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री कैलाश चन्द टम्टा को निर्देशित किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री कैलाश चन्द टम्टा ने तत्काल थाना कनखल पहुंच कर मौके पर मौजूद वाहनों का खाद्य कारोबारकर्ता श्री सोनू तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति मैं निरीक्षण किया।
दोनों वाहनों (महिन्दा बोलेरो पिक-अप) में पनीर को आईस बॉक्स में बर्फ के साथ निर्धारित तापमान पर रखा गया था तथा समस्त आईस बॉक्स की साफ-सफाई एवं स्वच्छता संतोषजनक पायी गयी।
खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा मौके पर अपने फर्म मै० महादेव मिल्क भण्डार की FSSAI अनुज्ञप्ति, वाहनों के अभिलेख एवं पनीर के बीजक प्रस्तुत किये। वाहनों में रखे गये पनीर के दो नमूने (प्रत्येक वाहन से एक नमूना) संदेह के आधार पर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।
स्वच्छता एवं स्वस्थता की दशाओं के आधार तथा खाद्य कारोवारकर्ता द्वारा मौके पर फर्म व पनीर से सम्बन्धित प्रस्तुत अभिलेखों के आधार पर नमूना लेने के पश्चात शेष पनीर को खाद्य कारोबारकर्ता के सुपुर्द कर दिया गया।
उक्त दोनों वाहनों में लगभग 09 कुंतल पनीर, आईस बॉक्स युक्त कंटेनरों में रखा पाया गया था। खाद्य कारोवारकर्ता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि एक वाहन मे पनीर मथुरा स्थित उसके स्वयं के प्लांट से हरिद्वार स्थित फर्म महादेव मिल्क भण्डार में लाया गया है, जबकि दूसरे वाहन में रखा गया पनीर उक्त फर्म से देहरादून स्थिर डेयरी में भेजा जा रहा है।
उक्त दोनों वाहनों से लिए गये पनीर की प्रयोगशाला से जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।