Breaking News

हरिद्वार में महिला संगठन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का फूका पूतला

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार  / हरिद्वार में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा महिला डाक्टर की डिग्री देते दौरान नकाब खीचा गया भरी सभा में बदतमीजी जैसा व्यवहार करने की कड़ी निंदा की। और नितीश कुमार के बचाव के लिए भाजपा नेताओं और यूपी के निषाद पार्टी के संजय निषाद द्वारा महिला के खिलाफ घटिया बयान का विरोध किया।

विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि महिला विरोधी सोच से ग्रसित मुख्यमंत्री माफी मांगने के बजाय घटिया दलिले दे रहे हैं और उसके बचाव करने के लिए लंपट भाजपाइयों नेताओं ने हद ही कर दी है। इस तरह महिला विरोधी मानसिकता के वजह से आज महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है। सता में बैठे बलात्कारी मानसिकता के नेताओं के खिलाफ व पूंजीवादी उपभोक्ता वादी संस्कृति के खिलाफ महिलाओं के साथ साथ आम मेहनतकश जनता को एकजुट होना होगा।

▪️महिलाओं को अपमान करने वाला बिहार का मुख्यमंत्री मुर्दाबाद!

▪️भाजपा सरकार ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का झूठा नारा देना बंद करो।

▪️महिला विरोधी उपभोक्तावादी अश्लील संस्कृति का नाश हो

विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन की कार्रवाई में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र से दीपा नीता प्रगतिशील भोजनमाता संगठन से रजनी सुशीला इंकलाबी मजदूर केंद्र से जयप्रकाश भेल मजदूर ट्रेड यूनियन से राज किशोर नीशू, सत्यवीर और सीमेंस वर्कर्स यूनियन (सी एंड एस) से महिपाल आदि मौजूद रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *