Breaking News

23 दिसंबर 2025 को होगा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार / भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल कुमार ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता कर 23 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाले सांसद खेल महोत्सव के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा स्तर पर चयन करने के बाद हरिद्वार लोकसभा के सांसद खेल आयोजित किया जा रहे हैं। जिसमें विधानसभा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तर पर प्रतिभाग़ करने का अवसर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहन कर खेल के प्रति जागरूक कर कुशल खिलाड़ी बनना है। आज भारत विश्व स्तर पर खेलों में अपने आप को साबित कर रहा है। यह सब प्रधानमंत्री की खेलों के प्रति रुचि और खेलों के लिए बजट देने के कारण हुआ है। उत्तराखंड की धामी सरकार ने खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को तीन प्रतिशत आरक्षण दिया है।

सांसद खेल महोत्सव के संयोजक विमल कुमार ने बताया कि योगस्थली खेल परिषद रोशनाबाद हरिद्वार में दिनांक 23, 24 और 25 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लगभग 700 खिलाड़ी लड़के और लड़कियां दोनों विभिन्न खेलों में प्रतिभाग़ करेंगे।उन्होंने बताया कि इससे पूर्व विधानसभा स्तर पर पीट्टू ,कबड्डी 200मीटर दौड़ और 400 मीटर दौड़ में जिन खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन खिलाड़ियों को जिला स्तर पर सम्मिलित जाएगा । वॉलीबॉल और खो खो की प्रतियोगिताएं जिला स्तर पर आयोजित की जा रही है।

उन्होंने सांसद खेल के लिए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया। उन्होंने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कोच और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगे जिसे वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन को दिखा सकें।

इस अवसर पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट , सांसद खेल समन्वयक व जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान  सांसद खेल सह संयोजक नितिन चौहान प्रवीण संधू आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *