Breaking News

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरुद्वारों में टेका माथा

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर अपनी धर्मपत्नी के साथ खैरी कला स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका एवं गुरु महाराज से प्रदेश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि “यदि गुरु गोविंद सिंह जी न होते तो सुन्नत होती सबकी”। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार को न्योछावर करने वाले गुरु गोविंद सिंह जी के कारण ही आज हम निर्भीक होकर अपने धर्म और विचारों को व्यक्त कर पा रहे हैं। गुरु महाराज का जीवन त्याग, साहस, समर्पण और मानवता की रक्षा का अनुपम उदाहरण है।

इसके पश्चात डॉ. अग्रवाल ने लक्ष्मण झूला रोड स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब में भी माथा टेका तथा गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, समानता और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाती हैं।

इस अवसर पर कुलवंत सिंह, प्रितपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, महेंद्र सिंह सरदार अजीत सिंह नरेंद्र जीत सिंह गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *