Breaking News

बलात्कारियों व हत्यारों को बचाने के खिलाफ उत्तराखंड सरकार, उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार का संयुक्त पुतला दहन व प्रदर्शन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार / प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र व इंकलाबी मजदूर केंद्र की पहल पर विभिन्न संगठनों द्वारा बी एच ई एल सेक्टर चार चौराहे पर उत्तराखंड सरकार द्वारा अंकिता भंडारी के हत्या व बलात्कार में उजागर हो रहे भाजपा के मोस्ट वीआईपी नेताओं को बचाने व उत्तर प्रदेश के ऊन्नाव की बेटी के साथ बलात्कार और हत्या के दोषी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हाई कोर्ट द्वारा राहत देने के विरोध में उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार का संयुक्त पुतला आग के हवाले किया गया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी द्वारा अंकिता भंडारी के बलात्कार व हत्याकांड में शामिल भाजपा के कई वीआईपी के नामों का खुलासा किया गया है इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही व कुलदीप सिंह सेंगर को हाई कोर्ट द्वारा जेल से छोड़ा गया है जिससे पिडि़त परिवार डरे सहमे हैं । ऐसे ही बलात्कारी और हत्यारों को बचाने का काम पहले गुजरात में और जम्मू कश्मीर में किया जा चुका है। ऐसे सारे प्रकरणों के लिए राज्य सरकारों के साथ -साथ केंद्र सरकार भी पूरी तरह से जिम्मेदार है ।

मज़दूरों- मेहनतकशों को इस पतित पूंजीवादी उपभोक्तावादी संस्कृति को बढ़ावा देने वाले शासक वर्ग के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी।जो जनप्रतिनिधि जनता के सेवक होने चाहिए थे वे खुद ही बेटी -बहुओं की इज्जत आबरू को तार तार कर रहे हैं।‌ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा व भारतीय संस्कृति की बात करना बेईमानी है। गरीब मजदूर -मेहनतकशों को इस सड़े गले पूंजीवादी समाज के स्थान पर समाजवादी समाज की स्थापना करनी होगी जहां महिलाओं को और पूरे मेहनतकश वर्ग को सम्मान और बराबरी की जिन्दगी मिल सके।

विरोध प्रदर्शन,सभा व पुतला दहन में प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की नीता , इंक़लाबी मज़दूर केंद्र के पंकज कुमार के अलावा भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के महामंत्री अवधेश कुमार,सिमेंस वर्कर्स यूनियन (सी एंड एस) के महिपाल, प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की रजनी क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के नासिर अहमद,एवरेडी मजदूर यूनियन के सूरज, फूड्स श्रमिक यूनियन आईटीसी के देवेन्द्र सिंह किर्बी श्रमिक कमेटी के कृष्ण मुरारी,देव भूमि श्रमिक संगठन एच यू एल के हरीश मेहरा,परिवर्तनकामी छात्र संगठन के तरुण व दीपांकज, इंसानियत मंंच से आकाश भारतीय साथियों ने भागीदारी की ।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *