ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं
www.shrimannews.in
December 31, 2025
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने 500 वर्षों के संघर्ष एवं अनेकों रामभक्तों के बलिदान के पश्चात श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के 2 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर (तिथि के अनुसार) आईडीपीएल स्थित राम मंदिर में राम नाम का जाप किया तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि राम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की आस्था, संस्कृति और सनातन मूल्यों का प्रतीक है। प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ प्रत्येक रामभक्त के लिए गर्व एवं उल्लास का विषय है।
डॉ. अग्रवाल ने इस शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा समस्त क्षेत्रवासियों को आंग्ल नव वर्ष की मंगलमय बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष श्री चमन पोखरियाल, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह सुमन मंडल महामंत्री श्रीमती पुनीता भंडारी, श्रीमती अनीता प्रधान, श्री विवेक चतुर्वेदी, श्रीमती शीतल छेत्री, श्री हर्ष पाल, श्री सावन पाल, श्री निखिल कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।