ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर व्यास गद्दी पर विराजमान पूज्य कथा वाचक संत श्री बद्रीश महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा दिव्य कथा का श्रवण किया
www.shrimannews.in
January 6, 2026
कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड
ऋषिकेश / ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गढ़ी मयचक, श्यामपुर में आयोजित पावन श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर व्यास गद्दी पर विराजमान पूज्य कथा वाचक संत श्री बद्रीश महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा दिव्य कथा का श्रवण किया।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ जनमानस में सद्भाव, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि आध्यात्मिक चेतना से ही समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है।
इस अवसर पर दिनेश प्रसाद रतूड़ी,मनोज रतूड़ी,भगवती प्रसाद रतूड़ी,अंबिका प्रसाद रतूड़ी,सरिता देवी,रजनी देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे