Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया

 

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश :ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर ऋषिकेश स्थित प्राचीन चंदेश्वर मंदिर में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि अपने जीवन काल में स्वामी विवेकानंद जी ने चंदेश्वर मंदिर में आकर इसी जगह पर तपस्या की थी। उनकी इसी तपस्थली की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से विगत वर्षों में उनके द्वारा यहां स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित कराई गई थी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार—राष्ट्र निर्माण, आत्मविश्वास और युवा शक्ति को जागृत करने वाले हैं, जिन्हें आत्मसात कर समाज और राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को स्मरण किया।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, राकेश पार्चा, चंदू यादव, सुजीत यादव, राजेश दिवाकर आदि मौजूद रहे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *