Breaking News

सिया अनुज धाम में गुरु स्मृति महोत्सव तथा संत समागम का आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार 17 अप्रैल 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द) हरिपुर स्थित सिया अनुज धाम आश्रम गली नंबर 5 में आज एक विशाल संत समागम का आयोजन किया गया साकेत वासी श्री श्री शिव मूर्ति दास जी महाराज की चतुर्थ पावन पुण्यतिथि के अवसर पर बोलते हुए आश्रम के श्री महंत जगदीश दास पुजारी जी ने कहा सतगुरु का पावन सानिध्य एवम सतगुरु के पावन वचन हमारे ज्ञान का संवर्धन करते हुए हमारे जीवन का उद्धार कर देते हैं

इस अवसर पर बोलते हुए महंत श्री रघुवीर दास महाराज ने कहा सतगुरु की पावन संगत धर्म कर्म के माध्यम से भक्तों के जीवन का उद्धार कर देती

इस अवसर पर बोलते हुए बाबा हट योगी जी महाराज ने कहा इस पृथ्वी लोक पर संतो के दर्शन पावन तीर्थ के सामान फलदाई होते हैं इस अवसर पर बोलते हुए महंत विष्णु दास महाराज ने कहा जो सत्य के मार्ग पर चलते हैं सत्संग जिनके जीवन का आधार है उनके हृदय में साक्षात भगवान राम का वास होता है सत्संग ही सत्य का मार्ग महंत दुर्गादास महाराज ने कहा वह लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं जिन्हें सतगुरु की पावन संगत प्राप्त होती है सतगुरु के पावन वचनों की सार्थकता हमारे भाग्य का उदय कर देती है महंत सूरज दास महाराज ने कहा जिसके हृदय में भगवान राम बसे हो उसका संपूर्ण जीवन इस शरीर का रोम रोम राम मय हो उठता है उसे हर मनुष्य में हर जीव में राम के दर्शन होने लगते हैं यही है राम नाम की पावन सार्थकता महंत प्रमोद दास महाराज ने कहा सत्य के मार्ग पर चलने वाले सदैव उन्नति की और अग्रसर होते हैं भगवान की ऐसे भक्तों पर सदैव विशेष कृपा बनी रहे

इस अवसर पर महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज ने कहा मनुष्य के जीवन में सब्र का बहुत बड़ा महत्व होता है सब्र सबरी ने रखा और भगवान राम उन्हें उन्हीं की कुटिया में दर्शन देने पहुंचे भगवान में आस्था और श्रद्धा बनाये रखना बहुत जरूरी है

महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज ने कहा अगर आप राम नाम का जाप कर रहे हैं तो भगवान राम आपकी सूक्ष्म आराधना से भी प्रसन्न हो जाते इस अवसर पर कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज कोतवाल रामदास महाराज सहित अनेक आश्रमों से आये संत महापुरुषों ने भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *