Breaking News

भक्ति सदैव हृदय में वास करती है जिसके हृदय में भक्ति का वास हो उसके जीवन का उद्धार हो जाता है * श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार 18 अप्रैल 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द) विकास कॉलोनी जगजीतपुर कनखल में श्री गज मुक्तेश्वर धाम में वार्षिक कार्यक्रम संत समागम को संबोधित करते हुए पंचायती श्री महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा भक्ति मन से नहीं हृदय से की जाती है और जिसके हृदय में भक्ति का वास होता है उसका सदैव कल्याण होता है स्फटिक ईश्वर महादेव की दिव्य मूर्ति जो गज मुक्तेश्वर धाम में स्थापित है भक्तों के मन में शीतलता प्रदान करते हुए उनके तन और मन से दरिद्रता तथा रोगों का विनाश करने के साथ-साथ जो भक्त सच्चे मन से मंदिर में भगवान के स्फटिक शिवलिंग के पावन दर्शन करेगा उसके जीवन के सभी शक्ल समाप्त हो जायेगे उसके भाग्य का उदय हो जाएगा इस पृथ्वी लोक पर जो आया है उसे मृत्यु का वर्ण करना ही होता है इसलिये पूजा पाठ धर्म कर्म दान परोपकार और ईश्वर भक्ति इस जीवन को सार्थक करने का पावन मार्ग है इस कलयुग के करयुग भाग का प्रथम चरण इस समय गतिमान है इधर कर उधर भर वाली स्थिति रहेगी इंसान की आंखों में शर्म नहीं होगी छोटे बड़ों को आंखें दिखाये पुरुष 10 से 12 मीटर कपड़ा पहनेगी और स्त्रियों सिर्फ जरूरी अंगों को ढकने के लियें वस्त्र धारण कर तिरिया चरित्र का परपंच दिखाने को फैशन समझेंगी किंतु जो ईश्वर की आराधना करेंगे जिनके मन में ईश्वर भक्ति बसी होगी वह कलयुग के प्रभाव से मुक्त रहेंगे उनकी आंखों में भी शर्म होगी उनका पहनावा भी परंपरागत होगा घर की स्त्रियां पूर्ण परिधान और वस्त्र धारण करेंगी पूरी तरह संस्कारवान होगी और उनके जीवन में धन-धान्य की वर्षा होगी सुख समृद्धि का वास होगा

इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत मंशा पूरी जी महाराज ने कहा वे लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं जिन्हें गुरुजनों की संगत करने का सौभाग्य प्राप्त होता है और गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होता है इस पृथ्वी लोक पर हमारे गुरु जन ही ऐसा दिव्या महान सानिध्य होते हैं जो धर्म कर्म पूजा पाठ भंडारे आदि के माध्यम से भक्तों को कल्याणके मार्ग की और ले जाते हैं संतो के पावन दर्शन और संत महापुरुषों का पावन सानिध्य हमारे भाग्य का उदय कर देता है दान सत्कर्म पूजा पाठ हमें ईश्वर के श्री चरणों तक पहुंचाते हैं

इस अवसर पर बोलते हुए आचार्य श्री मनोज बर्थवाल ने कहा हम लोगों का बड़ा ही सौभाग्य है की हमें संत महापुरुष गुरुजनों की पावन संगत करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है वे लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं जिन्हें गुरुजनों का सानिध्य प्राप्त होता है ईश्वर भक्ति और गुरु की संगत जन्मो जन्म के पुण्यों के उदय होने से प्राप्त होती है

इस अवसर पर महंत मुख्तियार पुरी महाराज महंत मंशा पूरी महाराज स्वामी हंसराज पुरी महाराज स्वामी अर्जुन गिरी महाराज स्वामी शौकीन पुरी महाराज स्वामी सूर्य मोहन महाराज आचार्य मनोज बर्थवाल अचार्य कपिल शास्त्री स्वामी भागीरथ महाराज महंत हनुमंत बाबा महाराज स्वामी मोहनपुरी महाराज श्री नामदेव महाराज महंत कमलेशानन्द महाराज कोतवाल रमेशानन्द देहरादून बाबा रितिक शर्मा मनोजानंद परवीन कश्यप कमल अग्रवाल सहित अनेको संत भक्त उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *