Breaking News

भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल से राम चौक तक भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के जयकारों से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

यात्रा के दौरान सुसज्जित रथ आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए रथ के साथ चल रहे थे, जबकि महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।

रथ यात्रा शांतिपूर्ण एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुई। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रथ यात्रा का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था का संदेश देना है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग ने भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया

इस अवसर नितिन मंगल जी नीरज तायल जी, पंकज गुप्ता जी, लव अग्रवाल जी, अमन अग्रवाल जी, चदन गर्ग जी, सचिन गोयल जी, कृष्णा अग्रवाल जी मौजूद रहे।

Check Also

बीते ग्यारह महीनों में आठवीं बार थाना सिडकुल पुलिस ने खोला पर्स 💼, लौटाए खोए हुए 📱

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड थाना सिडकुल / हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर खुशियों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *