श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मीट-मांस की दुकानों को बंद रखने के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
www.shrimannews.in
September 2, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
हरिद्वार : कमल उलियान जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा हिंदू क्रांति दल ने दिनांक 04 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मीट-मांस की दुकानों को बंद रखने के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार एवं ज्वालापुर क्षेत्र में मीट-मांस की दुकानों को बंद रखने हेतु आवश्यक आदेश जारी करने की कृपा करें।
यह धार्मिक आस्था एवं जनभावनाओं से जुड़ा पावन पर्व है। अतः जन्माष्टमी के दिन क्षेत्र में मीट-मांस की बिक्री एवं दुकानों के संचालन पर रोक रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कष्ट करें।