Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश: ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर मंडल के लक्कड़घाट में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास हेतु विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि गुरु रविदास जी का “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश समाज को आत्मशुद्धि, समानता और सद्भाव की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी द्वारा दिया गया एकता और आपसी भाईचारे का संदेश आज के समय में भी उतना ही प्रासंगिक है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संतों की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री सुरेन्दर मोघा,ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल , मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, राजकुमार जी (कार्यक्रम संयोजक) नेकी राम जी,अमन कुकरेती,प्रमिला देवी ,पंकज जुगलान,अमरपाल, विजेंद्र मोघा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *