Breaking News

तीर्थ नगरी हरिद्वार में हुआ गंगा शक्ति ज्योतिष केंद्र’ का भव्य उद्घाटन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : कनखल स्थित बंगाली मोड़ के पास गंगा शक्ति ज्योतिष केंद्र का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर केंद्र की सफलता की कामना की।

इस अवसर पर केंद्र के संचालक राजेश शर्मा जी ने बताया कि गंगा शक्ति ज्योतिष केंद्र में वैदिक ज्योतिष, जन्मपत्री विश्लेषण, कुंडली मिलान, वास्तु परामर्श, ग्रह दोष निवारण तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से संबंधित परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र का उद्देश्य लोगों को भारतीय वैदिक परंपरा के अनुरूप सटीक एवं मार्गदर्शक ज्योतिषीय सेवाएं प्रदान करना है।

उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने केंद्र की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा इसे क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी पहल बताया।

Check Also

डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड जनपद हरिद्वार : बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल रहा चैम्पियन, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *