Breaking News

निष्काम सेवा ट्रस्ट सनातन संस्कृति के प्रवाह का केंद्र अध्यक्ष : श्री संतोष गर्ग

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार ( ठाकुर मनोजानंद )भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध श्री निष्काम सेवा ट्रस्ट रजि की नई मंजिल के निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए

निष्काम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री संतोष गर्ग ने कहा हमारा संस्थान निष्काम सेवा ट्रस्ट सनातन संस्कृति और समाज उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहता है और सनातन संस्कृति का एक केंद्र भी है हम आगामी कुम्भ मेले को देखते हुए कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालु भक्तजनों की सेवा करने के उद्देश्य से एक मंजिल निर्माण का भूमि पूजन कर निर्माण शुरू कर रहे हैं हमारा ट्रस्ट जनहित के कार्यों में सदैव तत्पर रहता है और सनातन संस्कृति समाज सेवा का एक संकल्प केंद्र है हम समाज उत्थान के लिए अपने भवन तथा सेवा के माध्यम से समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं

संत महापुरुषों की सेवा के साथ-साथ गरीब नारायण सेवा तथा अनेक समाज उत्थान के कार्य ट्रस्ट के माध्यम से निरंतर संचालित होते हैं अनेको संस्थाओं को सुलभता के साथ हम सामाजिक तथा प्रत्येक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों का संकल्प लेने वाली संस्थाओं को व्यू उपलब्ध कराकर उनके कार्यक्रम करने में निरंतर उनकी सहायता करते हैं हमारा ट्रस्ट सदैव समाज को समर्पित है देश को समर्पित है देश का हित हमारे लिए सर्वोपरि है

इस अवसर पर श्री राजकुमार जी संजय गुप्ता श्री अशोक गर्ग श्री राकेश बंसल श्री जगमंदर गोयल सहित सभी ट्रस्टी अनेको विशिष्ट जन तथा प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *