Breaking News

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक ऋषिकेश से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभाओं से आए प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा ज्ञापन सौंपा

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक ऋषिकेश एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की भट्टोवाला एवं गुमानीवाला ग्रामसभाओं से आए प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि ग्रामसभा के कुछ वार्डों के निवासी पिछले लगभग 70–75 वर्षों से वन विभाग की भूमि पर निवास कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में लंबे समय से निवास करने के बावजूद अब तक उन्हें राजस्व ग्राम में सम्मिलित नहीं किया गया है, प्रतिनिधि मंडल ने इन वार्डों को राजस्व ग्राम में सम्मिलित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा विषय की विस्तृत जानकारी चाही ताकि इस जनहित से जुड़े विषय को संबंधित विभागों एवं शासन स्तर पर प्रमुखता से उठाकर सकारात्मक समाधान हेतु आवश्यक प्रयास किए जा सकें एंव क्षेत्रवासियों को उनका अधिकार एवं सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें।

ज्ञापन देने वालों में सत्यपाल सिंह राणा (मंडल महामंत्री), श्रीमती दीपा राणा (पूर्व ग्राम प्रधान, भट्टोवाला), गजेंद्र सिंह राणा, संजय पोखरियाल, दिनेश रावत, हरपाल राणा, गणेश राणा, अनिल बडोनी, जोतपाल सिंह राणा, जीतराम ममगाई, गोविंद सिंह मेहर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Check Also

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड बनबसा / मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *