Breaking News

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक ऋषिकेश ने ओम प्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय सह संयोजक प्रशिक्षण महाभियान ऋषिकेश आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं किया अभिनंदन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक ऋषिकेश एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने ओम प्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय सह संयोजक प्रशिक्षण महाभियान, के अपनी विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ अग्रवाल एवं धनखड़ जी के मध्य संगठनात्मक विषयों, प्रशिक्षण महाभियान की रूपरेखा तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के सतत प्रशिक्षण, संगठनात्मक मजबूती एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को भारतीय जनता पार्टी की मूल शक्ति बताया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं सामाजिक रूप से और अधिक सक्षम बनाया जा रहा है, जिससे पार्टी की जनसेवा की भावना को और अधिक गति मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि ओम प्रकाश धनखड़ जी पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे चुके हैं तथा संगठनात्मक कार्यों में उनका व्यापक अनुभव पार्टी के लिए मार्गदर्शक सिद्ध हो रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी धनखड़ जी का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *