जनपद देहरादून, कांडा बैंड, त्यूनी में वाहन दुर्घटना S D R F, उत्तराखंड द्वारा बरामद किया गया चालक का शव
www.shrimannews.in
February 28, 2026
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
देहरादून /आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को थाना त्यूणी से सूचना प्राप्त हुई कि कांडा बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट त्यूनी से उप निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि Force Trax Toofan वाहन लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में एकमात्र चालक सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान संचालित करते हुए मृतक के शव को गहरी खाई से निकालकर रोड हेड तक लाया गया
मृतक की पहचान महेश थापा पुत्र खड़क बहादुर, निवासी त्यूनी, उम्र लगभग 35 वर्ष* के रूप में हुई। शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया।