Breaking News

भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह ने किसानो की वर्तमान समस्याओं के समाधान और कृषि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी को नई दिल्ली ज्ञापन सोफा

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार तीन दिवसीय शिविर में किसानों के हितों को लेकर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी जी ने देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान प्रतिनिधियों ,कृषि विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा वर्तमान कृषि व्यवस्था और किसानो की समस्या को लेकर गंभीर चिंतन मनन किया तथा शिविर में सभी की सहमति पर यह निश्चित किया गया कि किसानों के हितों की रक्षा और कृषि को लाभकारी एवं सम्मानजनक व्यवसाय बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा शीघ्र ही कुछ सकारात्मक निर्णय किसानों के हितों के लिए लिए जाए इसके लिए उन्होंने माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी जो कि केंद्रीय मंत्री एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री हैं उनके माध्यम से माननीय नरेंद्र मोदी जी को एक ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने किसानों के हितों के लिए कुछ अपने सुझाव दिए उन प्रस्ताव को किसानों के हित में प्रस्तावित किया जाए जैसे

 राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन देश के किसानों की आए लागत फसल मूल्य, प्राकृतिक आपदाओं, कृषि नीतियों एवं किसान कल्याण से जुड़े विषयो पर संवैधानिक अधिकारों से युक्त होकर राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन किया जाए तथा उसमें प्रभावी कानूनो को व्यवस्थित रूप से लागू किया जाए।

जो किसान आलू का उत्पादन करते हैं उन्हें उचित मूल्य मिले इसके लिए आलू का लाभकारी मूल्य निर्धारित किया जाए।

जो किसान गाना उत्पादन करते हैं उन्हें गन्ने से संबंधित समस्याओं का समाधान पहुंचाना और गन्ने का मूल्य निर्धारण करके उन्हें यथा समय दिलवाना इस तरह के नियम बनाए जाएं जिससे चीनी मिलों की मनमानी पर नियंत्रण लग सकेगा।

किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सके इसके लिए खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी पर कठोर कार्यवाही की जाए तथा सहकारी समितियां एवं आदि विक्रेताओं के माध्यम से पारदर्शी वितरण व्यवस्था को लागू किया जाए।

फार्मर आईडी प्रक्रिया को सरल और व्यावहारिक बनाया जाए ग्राम स्तर पर विशेष शिविर लगाकर निशुल्क पंजीकरण करके छोटे एवं अशिक्षित किसानों के लिए सहज व्यवस्था विकसित की जाए किसानों को मिलने वाली कोई भी सरकारी योजना का लाभ तकनीकी त्रुटियां के कारण बाधित नहीं होना चाहिए इसके लिए भी कड़े कानून बनाए जाएं।

प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसान हमेशा आर्थिक संकट से जुनजता रहता है इसके लिए छोटे और सीमांत किसानों के लिए विशेष कर्ज मुक्ति योजना लागू की जाए तथा कृषि ऋण पर ब्याज दर कम की जाए।

साथ ही बताया गया की ब्रज क्षेत्र के हाथरस जनपद में दो चौधरी चरण सिंह केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थापित है ब्रिज क्षेत्र की कृषि बागवानी ,दुग्ध उत्पादन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हाथरस जनपद में बड़ा चौधरी चरण सिंह केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए जिससे किसान और युवाओं को आधुनिक तकनीकी का शिक्षण मिल सके।

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करके गो संवर्धन एवं गौ पर आधारित प्राकृतिक कृषि को भी प्रोत्साहित किया जाए।

जो किसान प्राकृतिक और जैविक खेती अपना रहे हैं उसके लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाए एवं उनकी उपज की खरीद सामान्य ,न्यूनतम, समर्थन मूल्य से दो गुना पर की जाए।

किसानों को बिजली और सिंचाई की मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए जिसके लिए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा विद्युत दरों को किसान हितैषी बनाया जाए। और साथ ही नहर, नलकूपों एवं सिंचाई परियोजनाओं का विस्तृत रूप से विस्तार किया जाए।

किसानों को कर्ज मुक्त करके उन्हें भविष्य मे वह पुण कर्जदार ना बन सके उसके लिए प्रभावी रणनीति को तैयार किया जाए तथा जल संरक्षण एवं सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं को लागू किया जाए।

अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौधरी जी ने कहा कि भारत का किसान केवल अन्नदाता नहीं बल्कि राष्ट्र की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा का एक आधार स्तंभ है यदि किसानों को न्याय संगत और सस्ते कृषि लागत, सरल प्रशासनिक व्यवस्था एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जाता है तो भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में और अधिक सशक्त होगा अतः आपसे निवेदन है कि उपर्युक्त मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र प्रभावी निर्णय लेने की कृपा करें जिससे देश का किसान आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक रूप से सशक्त हो सके.

Check Also

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड बनबसा / मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *