Breaking News

क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हाथ गंवा चुके नौ वर्षीय किशोर से मुलाकात की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश  * क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने गीतानगर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हाथ गंवा चुके नौ वर्षीय किशोर से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों से चिकित्सीय उपचार में मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने को आश्वस्त किया। बता दें कि इस संबंध में पूर्व में ही डा. अग्रवाल ने हाईटेंशन लाइन हटाने को विधायक निधि से 17 लाख रूपये देने की घोषणा की थी।

गीतानगर गलीनबंर 18 स्थित सुमन नेगी के आवास पर पूर्व मंत्री डा. अग्रवाल पहुंचे। यहां डा. अग्रवाल ने उनके आवास के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को भी देखा। इसके बाद नौ वर्षीय अर्पित नेगी से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को दुलारते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की।

डा. अग्रवाल ने परिजनों से चिकित्सीय उपचार के लिये मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि हाईटेंशन लाइन में आकर मासूम बच्चे को अपना हाथ गंवाना पड़ा, साथ ही पैरों की स्थिति भी दयनीय है, यह अत्यंत पीड़ादायक है। कहा कि मासूम बच्चे का परिवार बीपीएल कार्डधारक है, कहा कि बच्चे की मदद के लिये वह सदैव तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर पार्षद दिनेश सिंह रावत, राजेश कोठियाल, बच्चे के पिता सुमन नेगी, माता शिवानी देवी, आवेश नेगी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पुनीता भंडारी, रिंकी राणा, पूनम डोभाल, पिंकी धस्माना, सुमन रावत, अखिलेश मित्तल, ललित जिंदल, विवेक चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *