Breaking News

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करना कलियर निवासी युवक को पड़ा भारी

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड

थाना पिरान कलियर / दिनांक 04.03.2026 को थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत फरमान पुत्र महमूद निवासी मेहवड़ कला, उम्र लगभग 40 वर्ष द्वारा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों से तत्काल पत्राचार कर उक्त वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाया गया।

वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति फरमान की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा उसके घर पर लगातार दबिश दी जा रही थी, किन्तु वीडियो वायरल करने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।

दिनांक 14.03.2026 को कलियर पुलिस टीम द्वारा आरोपी फरमान को धारा 172 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत हिरासत में लिया गया

आरोपी द्वारा स्वयं के द्वारा प्रसारित वीडियो के संबंध में माफ़ी माँगी गई एवं भविष्य में इस प्रकार के कृत्य ना करने की बात कही गई

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *