Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आंतरिक सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के छिद्दरवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आंतरिक सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने फूल मालाओं से विधायक डॉ. अग्रवाल का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्य शुरू कराने पर विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा विकास को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं और छिद्दरवाला क्षेत्र में बनने वाली इन आंतरिक सड़कों से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और उत्तराखंड के गौरव स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत का जीवन देश सेवा, साहस और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है, जिससे देश की युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती रहेगी।

इस दौरान विधायक डॉ. अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों की समस्याओं और जरूरतों को भी सुना। स्थानीय लोगों ने विशेष रूप से वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की, जिससे क्षेत्र के कई लोग भयभीत और परेशान हैं। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए डॉ. अग्रवाल ने तत्काल वन मंत्री सुबोध उनियाल से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया।

वन मंत्री ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों से उचित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्रधान मोर सिंह असवाल, प्रधान सागर गिरी, पूर्व प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा,मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट,अनीता राणा,समा पंवार,कमलेश बिष्ट,रघुवीर रावत,चंद्र सिंह रावत,राजेश चौहान,सुशीला नेगी आदि उपस्थित रहे ।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *