भा ज पा जिला कार्यालय हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भव्य स्वागत अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया
www.shrimannews.in
March 23, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भव्य स्वागत अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने और संचालन जिला महामंत्री हीरा बिष्ट ने किया
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी ने कहा कि संगठन ने जब जब जो जिम्मेदारी दी है मैने पूरी मेहनत और ईमानदारी उस जिम्मेदारी को निभाया है कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करे 2027 चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पुनः सरकार बनाने की दिशा में कार्य करे
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि मदन कौशिक जी को केबिनेट मंत्री बनाए जाने पर वो प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं मदन कौशिक जी के अनुभव से भाजपा को मजबूती मिलेगी और उनके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा 2027 में संगठनात्मक जिला हरिद्वार की सभी 5 सीटो पर विजय होगी
इस अवसर पर नगर निगम मेयर श्रीमती किरण जैसल प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी प्रदेश प्रकोष्ठ सह संयोजक सचिन अग्रवाल राजवीर कश्यप मुनेश पाल रंजना चतुर्वेदी विपिन शर्मा महेन्द्र धीमान बिन्दर पाल संदीप अग्रवाल तरुण नय्यर प्रशांत शर्मा तुषांक भट्ट राजेंद्र कटारिया किशन बजाज प्रीति गुप्ता लोकेश पाल मुकुल पराशर आशु चौधरी लव शर्मा नकली सैनी लक्ष्मण नागर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे