ज्वालापुर में बाला जी जूस कॉर्नर का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ
www.shrimannews.in
April 1, 2026
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
ज्वालापुर हरिद्वार / आर्य नगर चौक के पास बालाजी जूस कॉर्नर का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस नई पहल का स्वागत किया।
यह कॉर्नर अपने आकर्षक स्वरूप और विविध कई प्रकार के फलों के जूस के कारण शुरुआत से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
बालाजी जूस कॉर्नर के शुभारंभ के अवसर पर श्री बसंत राजपूत जी ने बताया ग्राहकों की पसंद और आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रकार के फलों के जूस उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
श्री बसंत राजपूत ने बताया यहां विभिन्न प्रकार के जूस जैसे पपीता केला अनार मौसमी अनानास संतरा कई प्रकार के फलों के जूस विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र हैं। इसके अलावा यहां विभिन्न वैरायटी जैसे ठंडे पेय पदार्थों में कोल्ड ड्रिंक, जूस, एनर्जी ड्रिंक और फ्लेवर्ड मिल्क भी उपलब्ध हैं, जो खासकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।