Breaking News

05 अप्रैल 2026 को डॉ भीमराव अंबेडकर भवन सेक्टर 1 में एक ज्ञानर्जुन प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार / जय भीम जय भारत जय भारत का संविधान सम्मानित साथियों जैसा कि आपको जानकारी है की 5 अप्रैल 2026 को डॉ भीमराव अंबेडकर भवन सेक्टर 1 में एक ज्ञानर्जुन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से संबंधित व संविधान भारत के संविधान से संबंधित अन्य महापुरुषों से संबंधित प्रश्न उत्तर पूछे जाएंगे इसमें बच्चे बालिकाएं महिलाएं एवं हर उम्र के सभी व्यक्ति भाग ले सकते हैं यह प्रतियोगिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्म उत्सव 14 अप्रैल 2026 के उपलक्ष में रखी गई है जिससे सभी सम्मानित साथियों को बाबा साहब को पढ़ने का मौका मिलेगा क्योंकि हम सभी को किसी भी स्कूल में या कॉलेज में भारत के संविधान को या बाबा साहब की जीवनी को नहीं पढ़ाया गया है बाबा साहब वह शख्सियत हैं जिनका जन्मदिन विश्व के लगभग 100 देश में मनाया जाता है ऐसे ही विश्व रतन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को हमें परीक्षा के माध्यम से अवश्य पढ़ाना चाहिए क्योंकि जब हम किसी प्रतियोगिता में भाग लेते हैं तो हमारे अंदर उनको पढ़ने की एक ऊर्जा पैदा होती है इसीलिए सभी से अनुरोध है की सभी सम्मानित साथी इस प्रतियोगिता में अवश्य ही भाग ले क्योंकि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महान त्याग के कारण ही हमारे पास आज शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार मान सम्मान गाड़ी बांग्ला सभी कुछ बाबा साहब के कठिन संघर्ष के कारण ही है इसीलिए हमारा परम कर्तव्य बनता है कि हम सभी 5 अप्रैल को होने वाली प्रतियोगिता जो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन सेक्टर 1 में आयोजित की जा रही है उसमें अवश्य ही भाग ले धन्यवाद

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *