संत बाबा निर्मल दास जी महाराज के पतित पावन सानिध्य में निकली भव्य दमड़ी शोभायात्रा, श्री रविदास आश्रम से हरकी पैड़ी तक उमड़ा श्रद्धालु भक्तजनों का सैलाब
www.shrimannews.in
April 5, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
हरिद्वार (ठाकुर मनोजानंद) संतों व हजारों अनुयायियों ने श्रद्धापूर्वक किया शोभायात्रा में प्रतिभागहरिद्वार, विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी की प्रख्यात धार्मिक संस्था श्री भगवान रविदास आश्रम, बेगमपुरा निर्मला छावनी से संस्था के अध्यक्ष संत बाबा प्रातः स्मरणीय निर्मल दास सचिव संत इन्दर दास महाराज के संयोजन में भव्य दमड़ी शोभायात्रा हरकी पैडी तक आयोजित की गयी जिसमें सैकड़ों संतों व हजारों अनुयायियों ने श्रद्धापूर्वक शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।निर्मला छावनी स्थित भगवान श्री रविदास आश्रम बेगमपुरा पर शोभायात्रा के शुभारम्भ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भगवान रविदास सामाजिक समरसता के संवाहक हैं। उन्हां ने समाज को सद्भाव, समानता, समरसता व स्नेह भाव का संदेश दिया। उनके विचारों ने सदैव समाज में व्याप्त विसंगतियों व कुरीतियों को समाप्त करने का कार्य किया।
मदन कौशिक ने कहा कि संत बाबा निर्मल दास के नेतृत्व में संस्था समूचे देश में भगवान रविदास के विचारों का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणीय भूमिका निभा रही है।राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि भगवान रविदास जी के विचार वर्तमान परिस्थितियों में भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सदैव आडम्बरों, पाखण्ड, भेदभाव व असमानता को समाप्त करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने तत्कालीन समाज को सार्थक दिशा देने के साथ-साथ सनातनी एकता पर बल दिया।
संत बाबा निर्मल दास जी महाराज ने कहा कि प्रत्येक वर्ष भगवान रविदास जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में दमड़ी शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है जिसमें इस वर्ष भी देशभर से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। दमड़ी शोभायात्रा का भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी, पार्षद सचिन कुमार के नेतृत्व में ललतारौ पुल पर क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर बहन संतोष जी, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी, पार्षद सचिन कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादराबाद प्रियव्रत, भाजपा जिला मंत्री विनित जौली, सोनू लाठी समेत हजारों अनुयायी उपस्थित रहे। गुरुजनों के श्री मुख से इस अवसर पर पावन ज्ञान की वर्षा में स्नान कर भक्त जनों ने अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया सतगुरु तारणहार है सतगुरु ही मेरे राम सतगुरु परम अवतार हैं वह तारे भव पार
इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक वर्तमान दर्ज राज्य मंत्री श्री देशराज करनवाल जी ने कहा यह आस्था और भक्ति का एक महाकुंभ है जहां भक्तों ने श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में भाग लेने के साथ-साथ अपनी भगवान रविदास भगवान के प्रति श्रद्धा का पावन परिचय दिया गुरु रविदास साधु संप्रदाय समिति रजिस्टर्ड पंजाब अध्यक्ष संत सरवन दास जी महाराज अध्यक्ष संत परम पूज्य निर्मल दास जी महाराज महामंत्री श्री इंद्र दास जी महाराज कैशियर परमजीत दास जी महाराज श्री राजवीर जी एडवोकेट सुशील जी मेहरचंद जी मनजीत नौटियाल जी सोनू लाठी जी सहित कई हजार श्रद्धालु भक्तगण इस अवसर पर उपस्थित थे
इस अवसर पर बोलते हुए परम पूज्य दीदी बहन संतोष जी ने कहा जो भक्त गुरु की शरणागत हो जाते हैं उनका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है मनुष्य को सदैव गुरु के बताये मार्ग पर चलना चाहिए इस संसार में गुरु ही भक्तों के ईश्वर तक पहुंचने का माध्यम है