Breaking News

भाजपा जिला कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर किया पुष्प अर्पित कर किया नमन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार। भाजपा के जिला कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने महात्मा फुले के जीवन से प्रेरणा लेते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए सामाजिक सुधार में अह्म काम किया।

शनिवार को जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती कार्यक्रम ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश पाल के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम में गढ़वाल संयोजक डॉ प्रदीप चौधरी ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिला शिक्षा, दलितों के उत्थान और सामाजिक समानता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जाति व्यवस्था, छुआछूत और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। जिसके लिए उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि दी गई थी।

कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष लोकेश पाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन हमें समानता और शिक्षा के प्रति जागरूक करता है। उनकी जयंती के अवसर पर उनके विचारों को याद किया जाता है और समाज में उनकी शिक्षाओं को फैलाने के लिए प्रेरित करने का काम किया जाता है। उन्होंने सभी को महात्मा फुले के जीवन से प्रेरणा लेकर फैली कुरीतियों को दूर करने को आह्वान किया।

इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री हीरा बिष्ट, लव शर्मा, तरूण नैयर, आशु चौधरी, मोर्चा के जिला महामंत्री विपिन चौधरी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान, प्रभात आर्य, संदीप प्रधान, जोगेंद्र मावी, अजय मलिक, नवजोत वालिया, विरेंद्र सिंह, संजय संतोषी, दीपक सैनी, राजकुमार, विपिन सैनी, अरविंद कुशवाहा, लक्ष्मण नागर, नकलीराम सैनी, मनोज शर्मा, भूप सिंह, सेवाराम भारती, सागर सैनी, सचिन चौहान, राजपाल, शशांक चौहान, रीता सैनी, विपिन शर्मा आदि शामिल हुए।

Check Also

ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ला ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : ऋषिकेश नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *