Breaking News

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश / भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उनके विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान समाज के मेहनतकश एवं श्रमशील शिल्पकार बंधुओं को भी माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गईं।

इस मौके पर नंदकिशोर जाटव, जितेंद्र भारती (जिला मंत्री, अनुसूचित मोर्चा), राकेश कुमार (मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा), राधे जाटव, संजय कुमार, मोहित दिवाकर, शिवम डुलकज, विक्की खैरवाल, दुर्गेश कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *