Breaking News

मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने गंगोत्री धाम के लिए रवाना की भोग प्रसाद सामग्री

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार / मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की और से बुधवार को गंगोत्री धाम के लिए भोग प्रसाद सामग्री रवाना की गयी। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी एवं मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में पूजन कर एवं हरी झंडी दिखाकर भोग प्रसाद सामग्री को गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया। श्रीमहंत रामरतन गिरी ने बताया कि मनसा देवी ट्रस्ट की और से प्रतिवर्ष गंगोत्री धाम के लिए भोग प्रसाद सामग्री भेजी जाती है।

अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने पर अखाड़े से भेजी गयी सामग्री उपयोग में लायी जाएगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने अपने संदेश में कहा कि मां गंगा के चरणों में समर्पित यह भोग सामग्री हरिद्वार और गंगोत्री के मध्य एक आध्यात्मिक जुड़ाव का प्रतीक है।

इस अवसर पर श्रीमहंत रामरतन गिरी, मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डा.सुनील कुमार बत्रा, गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज, स्वामी राज गिरी, डा.विशाल गर्ग, मनसा देवी मंदिर की ट्रस्टी सीमा गिरी, दीपक गिरी, नमन शर्मा, द्वारका प्रसाद मिश्रा, महेेश दुबे, राजेश तिवारी, अमन दुबे, टीना टुटेजा ने मां मनसा देवी और मां गंगा से राष्ट्र की सुख-समृद्धि और चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *