Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऑफलाइन प्रारंभ हो रही चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के अंतर्गत चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया निरीक्षण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश: ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज से ऑफलाइन प्रारंभ हो रही चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के अंतर्गत चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अग्रवाल ने शौचालयों में पाई गई गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तैनात स्टाफ को यात्रियों के प्रति शिष्ट एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने के निर्देश भी दिए।

डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रजिस्ट्रेशन के लिए आने वाले यात्रियों हेतु प्रथम उपचार की सही व्यवस्था, साफ सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था तथा गर्मी के दृष्टिगत पंखों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही लाइन में लगने वाले यात्रियों को सुव्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक प्रबंध करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम द्वारा जानकारी दी गई कि रजिस्ट्रेशन हेतु 24 काउंटर आगे तथा 6 काउंटर पीछे संचालित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 10 मोबाइल काउंटर विभिन्न स्थानों पर 30 कर्मचारियों की देखरेख में संचालित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से मौके पर ही यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

डॉ. अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां कल माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चारधाम यात्रा के शुभारंभ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने संबंधित व्यवस्थापकों से सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं व्यवस्थित रखने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर एसडीएम योगेश महरा, विशेष कार्याधिकारी प्रजापति नौटियाल, मुख्य नियंत्रक चारधाम यात्रा मनमोहन सिंह, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, निवेदिता सरकार, राधेश्याम जाटव, अनिरुद्ध शर्मा, विनायक कुमार, संजीव पाल, सुधा असवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

जनगणना – 2027 के प्रथम चरण के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *