Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण वक्तव्य को कार्यकर्ताओं के साथ देखा एवं सुना

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गत रात्रि प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण वक्तव्य को वीरभद्र मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ ऋषिकेश के मीरा नगर में सामूहिक रूप से देखा एवं सुना।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने संसद में घटित घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि जो कुछ हुआ, वह केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि देश की महिलाओं के सम्मान और आत्मसम्मान पर सीधा आघात है। उन्होंने कहा कि महिलाएं बहुत कुछ भूल सकती हैं, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलतीं।

डॉ. अग्रवाल ने प्रधानमंत्री जी के वक्तव्य का उल्लेख करते हुए कहा कि बेटियों को उनके अधिकारों से वंचित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष द्वारा इस ऐतिहासिक विधेयक को रोकना देश की महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों को बाधित करना है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम 21वीं सदी की महिलाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम बन सकता था।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने यह भी स्पष्ट किया कि देश की महिलाएं सब देख रही हैं और समय आने पर वे उन नेताओं को जवाब देंगी जिन्होंने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का विरोध किया। यह देश की आधी आबादी को “टेकन फॉर ग्रांटेड” लेने का प्रयास है, जिसका परिणाम निश्चित रूप से राजनीतिक रूप से सामने आएगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की अपील थी कि इस विषय पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित में निर्णय लिया जाए, लेकिन विपक्ष ने इसे केवल एक राजनीतिक मुद्दा बनाकर देशहित के साथ समझौता किया है।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *