Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने “मन की बात” कार्यक्रम के 133वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से देखा एवं सुना

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने “मन की बात” कार्यक्रम के 133वें एपिसोड को शांति नगर के बूथ संख्या 44 के बूथ अध्यक्ष उदित जिंदल के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से देखा एवं सुना।

कार्यक्रम के उपरांत डॉ. अग्रवाल ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि “मन की बात” देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि इस एपिसोड में प्रधानमंत्री जी ने परमाणु विज्ञान की सराहना, विंड एनर्जी में भारत की बढ़ती शक्ति, वैश्विक शांति के लिए भगवान बुद्ध के मार्ग, वैज्ञानिक प्रगति तथा “मैं नहीं, हम” के मूल मंत्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार राष्ट्र निर्माण की दिशा में समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेरित करते हैं और हमें मिलकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष शिवम टुटेजा, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, जितेंद्र पाल पाठी, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, संजीव पाल, दुर्गा जिंदल, संजय गुप्ता, मनोज जैन, निवेदिता अग्रवाल, राहुल दिवाकर, शैलेन्द्र चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड पिथौरागढ़ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *