Breaking News

Marriage Silver jubilee के अवसर पर मां माया देवी मंदिर में किया विशाल भंडारे का आयोजन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार /प्रसिद्ध मां माया देवी मंदिर परिसर में आज विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्री अनिल अग्रवाल तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीप्ति अग्रवाल की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए श्री अनिल अग्रवाल जी ने कहा जिस पर मां माया देवी की कृपा हो जाये उसका जीवन सफल हो जाता है मां माया देवी मंदिर भक्तों की इच्छा पूर्ति का एक पावन स्थान है जहां आने वाले भक्तजन खुशियों की झोलियां भरकर हंसते गाते अपने गंतव्य की और जाते हैं श्री अनिल अग्रवाल जी जयपुर से अपने परिजनों के साथ महामाया देवी मंदिर पधारे हुए हैं श्री महंत हरि गिरी जी महाराज की पतित पावन कृपा अनुसार तथा महामंत्री श्री महेश पुरी जी महाराज के पतित पावन सानिध्य पुजारी श्री दिवाकर भास्कर जी महाराज श्री दिवाकर पुरी महाराज पुजारी श्री सौरभ पुरी महाराज आदि संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर श्री आशीष शर्मा डॉक्टर पूनम श्री विनीत भट्ट सहित अनेको लोग उपस्थित थे

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *