Breaking News

उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री साईं बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट परशुराम आश्रम के श्री साईं मंदिर में स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार / उत्तरी हरिद्वार स्थित श्री साईं बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट परशुराम आश्रम के श्री साईं मंदिर में 33वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित साईं भजन संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। दूर-दराज से आए भजन गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में दूरदर्शन के भजन सम्राट सुरेन्द्र सक्सेना और अमित सक्सेना ने साईं बाबा के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। उनके भजनों ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। वहीं लखनऊ से आए विष्णु तिवारी और देहरादून से साईं भजन गायक अरविंद साईं ने भी अपनी सुरीली आवाज से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

भजन संध्या के दौरान साईं बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और सभी ने साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मैनेजिंग ट्रस्टी प्रिया दत्ता ने कहा कि साईं बाबा की कृपा से संस्था लगातार समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष स्थापना दिवस पर इस प्रकार के आयोजन कर भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की जाती है।

मुख्य सेवक सुनील नागपाल ने कार्यक्रम में भजन गायकों और विशेष सहयोग देने वाले भक्तों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता का श्रेय साईं बाबा की कृपा को दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के चरणों में नमन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक नियर किरण जैसल इस अवसर पर मैनेजिंग ट्रस्टी प्रियादत्ता शाहिद चंद्रभान शर्मा सुनील कत्याल विजय शर्मा उषा मेहता मधुर दत्ता सुमन मल्होत्रा संदीप वर्मा मीनू वाधवा आदि मौजूद रहे।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *