Breaking News

ऋषिकेश मंडल महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आज ऋषिकेश मंडल महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों का गुलदस्ता भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है, जो समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने सभी पदाधिकारीयों से आह्वान किया कि केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की धामी सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इनका लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, महामंत्री दीपक बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निवेदिता सरकार के साथ मंडल मे घोषित की गयी महामंत्री सुधा अशवाल, महामंत्री दुर्गा जिंदल, मंत्री लक्ष्मी गुप्ता, मंत्री उषा मंडल, आईटी प्रभारी निधि अग्रवाल, मिडिया प्रभारी शशि मिश्रा, उपाध्यक्ष रीता गुप्ता, उपाध्यक्ष तनु रस्तोगी, मंत्री पूर्णिमा तायल, कोषाध्यक्ष माधुरी उनियाल सहित बड़ी संख्या में अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण में युवाशक्ति की भूमिका अहमः डॉ. धन सिंह रावत

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून : प्रदेश में संचालित 100 दिवसीय नशामुक्ति अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *