Breaking News

भाजपा वीरभद्र मंडल के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवगठित पदाधिकारियों ने ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : भाजपा वीरभद्र मंडल के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवगठित पदाधिकारियों ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं के समर्पण और अथक परिश्रम के बल पर इस ऊंचाई तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि आज देश के 22 राज्यों में एनडीए की सरकारें “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही हैं और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संगठन की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य करें।

इस दौरान वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष बरकत अली, उपाध्यक्ष अख्तर अहमद, महामंत्री इरशाद खान, उपाध्यक्ष परनीत सिंह, महामंत्री मोहम्मद रफी, मंत्री शमीम अहमद, गुलाम नबी, रहमान सिद्दीकी, सुशील जैन, रशनीत सिंह, बशीर खान, सुलेमान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा विशेष परिषद बैठक, जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *