Breaking News

क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बिजली घर के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश  * क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बिजली घर के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा।

ट्रांजिट कैंप में आयोजित चारधाम यात्रा शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पूर्व मंत्री डॉ अग्रवाल ने क्षेत्र की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। डॉ अग्रवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा का मुख्य द्वार होने के नाते यहां अमितग्राम गुमानीवाला में आबादी काफी संख्या में बढ़ गई है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि तीर्थ यात्रियों की अत्यधिक आमद होने के चलते यहां होटल व होमस्टे का निर्माण हो रहा है। जिसके चलते बिजली की खपत काफी बढ़ गई है।

डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन के जरिए एक बिजली घर निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली घर निर्माण होने से लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही बार-बार बिजली जाने की समस्या से भी निजात मिलेगी।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *