Breaking News

श्री निंबार्क धाम में पाठोत्सव का भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार/ पीपल वाली गली स्थित श्री निंबार्क धाम में पाठोत्सव का भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में हरिद्वार के अनेक संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे धाम परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर संत समाज ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में महंत श्री भक्ति हृदयेशरण महाराज, महंत श्री नारायण शरण जी एवं महंत श्री मुरारी शरण जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। संतों ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, एकता और सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं।

अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ नेशनल यूथ के मुख्य जनरल सेक्रेटरी डॉ जितेंद्र प्रजापति ने कहा कि “धार्मिक आयोजन केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह समाज को जोड़ने और युवाओं को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने का माध्यम भी बनते हैं। संतों का सानिध्य मानव जीवन को नई दिशा देने का कार्य करता है।”

उन्होंने कहा कि श्री निंबार्क धाम में आयोजित यह पाठोत्सव आध्यात्मिक चेतना, सेवा और सद्भाव का अनुपम उदाहरण है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान नीता प्रजापती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *