Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला स्थित राम मंदिर के समीप लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन पुलिया का औचक किया निरीक्षण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश, रायवाला : ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला स्थित राम मंदिर के समीप लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन पुलिया का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अग्रवाल ने निर्माण कार्य की प्रगति का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप संपन्न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसके लिए सभी कार्य तेजी एवं पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं।

इस अवसर पर रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

डॉ. अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास हेतु ऐसे निरीक्षण निरंतर जारी रहेंगे, जिससे जनहित से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *