वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद ने पत्रकारिता में आये खानाबदोश लोगों पर जिला प्रशासन से कार्यवाही किये जाने का किया अनुरोध
www.shrimannews.in
May 4, 2025
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
जनपद हरिद्वार * खानाबदोश लोग पत्रकारिता की आड़ में काट रहे मौज( ठाकुर मनोजानन्द )हरिद्वार के पत्रकारिता जगत में आजकल पत्रकारों के बीच जो चाहता है वह मुंह उठाकर आकर खड़ा हो जाता है और अपने आप को पत्रकार बताने लगता है हरिद्वार के आश्रम एवं अखाड़े में होने वाले प्रोग्राम में घुस जाते हैं खाकर निकाल लेते हैं समाचारों से उनका कोई मतलब नहीं बिना मतलब में हरिद्वार का पत्रकारिता जगत खानाबदोश लोगों को अपने बीच सहन कर रहा है इसके लिये जिला प्रशासन/ संबंधित विभाग ठोस कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि पत्रकारों की कोई स्पष्ट सूची जो लोग सक्रिय हैं पत्रकारिता कर रहे हैं और वास्तव में पत्रकार है प्रतिष्ठानों विभागों एवम आम जनमानस को सूची जारी नहीं की है जिसके चलते मजदूर टाइप खानाबदोश लोग जो कल तक मेहनत मजदूरी करते थे चाय बेचते थे घाटों पर फोटो खींचते थे टेंपो चलाते हैं होटल में काम करते हैं दुकानों में काम करते हैं पत्रकारों के बीच में घुसकर संपूर्ण पत्रकारिता जगत को चुनौती दे रहे हैं इतना ही नहीं वीoआईoपीo लोगों की सुरक्षा में भी यह लोग संकट खड़ा करते हैं खुद अपने द्वारा कंप्यूटर के माध्यम से बनाये गये फर्जी चैनलो के नाम से आईoडीo बनाकरअपने प्रेस कार्डों के माध्यम से यह लोग कार्यकर्मों में घुस जाते हैं जिला प्रशासन को इन पर ठोस कार्यवाही करनी चाहिये