Breaking News

भूपतवाला स्थित चिन्मयानन्द धाम में प्रख्यात कथा वाचक श्री चिन्मयानन्द बापू के पावन सानिध्य में हुआ संत समागम एवं विशाल भंडारे का आयोजन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार / भूपतवाला स्थित चिन्मयानन्द धाम में प्रख्यात कथा वाचक श्री चिन्मयानन्द बापू के पावन सानिध्य में आश्रम संत समागम एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन मेरठ से पधारी श्रीमती कुसुम शर्मा संस्थापक मेरठ पब्लिक स्कूल द्वारा विशाल संत भंडारे का आयोजन परम पूज्य श्री चिन्मयानंद बापू जी के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया

इस अवसर पर कथा व्यास पूज्य चिन्मयानंन्द बापू ने कहा सनातन संस्कृति में “राम” केवल एक नाम नहीं—एक शक्ति, एक अनुभूति, और एक आदर्श का प्रकाश है। भगवान श्रीराम का नाम ऐसा दिव्य मंत्र है जो करोड़ों भक्तों के जीवन में आशा, शांति और सद्गुणों का दीपक जलाता है।राम नाम का उच्चारण करते ही मन में एक अलौकिक शांति उतरती है। यह नाम दुखों को हरता है, मन को निर्मल करता है और जीवन में दिशा देने का सामर्थ्य रखता है। इस अवसर पर संत महापुरुष एवं भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *