Breaking News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हिमवीरों संग किया योग

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार )उत्तराखंड

मिलम/पिथौरागढ़ / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के सुदूरवर्ती मिलम गांव में स्थित आईटीबीपी 14वीं वाहिनी परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। हिमालय की ऊंची चोटियों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित इस विशेष योग शिविर में मंत्री रेखा आर्या ने वीर हिमवीरों और स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया।

मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर को अपने जीवन का यादगार अनुभव बताते हुए कहा कि एक ओर बर्फ से ढकी नंदा देवी की भव्य चोटियां और मिलम ग्लेशियर का विहंगम दृश्य था, तो दूसरी ओर गोरी गंगा नदी की कल-कल बहती धारा के बीच योग करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि प्रकृति के इस अद्भुत आंगन में योग का अनुभव शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि मिलम गांव तक पहुंचने का सफर कठिन परिस्थितियों से भरा था, ठंडी हवाओं और दुर्गम रास्तों के बावजूद जब हिमालय की इस धरती पर योग का आसन लगाया तो मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ।

वीर हिमवीरों और स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों से भारत की प्राचीन धरोहर योग को आज वैश्विक पहचान मिली है। योग ने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन, एकता और संतुलन का संदेश दिया है।

मंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के बीच योग करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हिमालय की इस पवित्र भूमि पर देश के प्रहरियों के साथ योग का यह अवसर सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आईटीबीपी कमांडेंट राम भरत सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र पांगती सहित कई गणमान्य लोग और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड बनबसा / मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *