Breaking News

डॉ. स्वामी संतोष मुनि जी महाराज की तिलक-चादर विधि का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के वातावरण में डॉ. स्वामी संतोष मुनि जी महाराज की तिलक-चादर विधि का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक धार्मिक विधि-विधानों के बीच तिलक-चादर की रस्म संपन्न कराई गई। पूरा परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दिया। इस अवसर पर उपस्थित संतों ने कहा कि तिलक-चादर विधि भारतीय सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो गुरु-शिष्य परंपरा, सेवा, त्याग और आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश देती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज जी, महंत जयराम दास जी महाराज, महंत बिहारी शरण जी महाराज, महंत रघुवर दास जी महाराज, अंकित शरण जी उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *